{"_id":"5df7c8598ebc3e8820437bf6","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3883057121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती रही पुलिस, मोबाइल शॉप खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोती रही पुलिस, मोबाइल शॉप खंगाल ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। बेखौफ चोरों ने पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर एक मोबाइल शॉप के शटर का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे कीमती मोबाइलों समेत करीब एक लाख का सामान बटोर ले गए। पुलिस ने घटना की तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे व्यापारियों में रोष है।
घटना हरद्वाही चौराहे पर बेलापरसुआ मार्ग पर हुई। मेन चौराहा पर ही पुलिस की रात में पिकेट रहती है। बेलरायां निवासी गुड्डन अग्रवाल की पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर कड़िया डांगा रोड पर मोबाइल शॉप है। दुकानदार गुड्डन अग्रवाल ने बताया कि रविवार को उनके परिवार में मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज था। इसलिए वह जल्दी दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना व्यापार मंडल और पुलिस को दी। कई व्यापारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार के मुताबिक चोर 12 से अधिक कीमती मोबाइल समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस पिकेट के समीप हुई वारदात से व्यापारियों में रोष है। पीड़ित दुकानदार ने व्यापारियों के साथ थाने में पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
कभी-कभार दिखती है पिकेट
व्यापारियों ने बताया कि रात में पिकेट के सिपाही कभी-कभार ही दिखाई देते हैं। कुछ देर रुकने के बाद चले जाते। इसके बाद पुलिस का अता-पता नहीं रहता है। पुलिस यदि रात में गश्त करती होती तो शायद चोर मुख्य मार्ग पर घटना को अंजाम नहीं दे पाते।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर चोरी पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है। यदि हफ्ते भर में खुलासा नहीं होता है तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा।
-रमाशंकर पांडेय महामंत्री नगर व्यापार मंडल
गश्त में जब पुलिस की ढिलाई होती है तभी अक्सर मुख्यमार्गों पर घटनाएं होती हैं। सर्दी का मौसम होने के कारण पुलिस को गश्त बढ़ाना चाहिए।
-शंभू जायसवाल, व्यापारी
जिस मार्ग पर चोरी हुई है। उस मार्ग पर रात भर वाहनों का आना-जाना रहता है। घटना पुलिस के गश्त न करने से हुई है।
-गिरधारी अग्रवाल, व्यापारी
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-अजयकुमार राय, एसओ थाना सिंगाही