फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

छह महीने से सिपाही चला रहा चोरी की बाइक

Tue, 17 Dec 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। डेढ़ साल पहले चोरी हुई बाइक सदर कोतवाली पुलिस ने बरामद कर ली लेेकिन बरामद बाइक न तो कोतवाली के रिकार्ड में दाखिल की गई और न ही बाइक स्वामी को बरामदगी की सूचना मिली। चोरी की इस बाइक से एक सिपाही छह महीने से फर्राटा भर रहा था। सिपाही ने बाइक की नंबर प्लेट भी बदल दी थी। बाइक दौड़ा रहे सिपाही का जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसने बाइक चुपके से कोतवाली में खड़ी कर दी और भाग गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पिपरिया चौराहा निवासी अजीत जायसवाल की बाइक 13 फरवरी 2018 को एक मैरिज लॉन से चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
बताते हैं कि करीब छह महीने पहले सिपाहियों ने बाइक बरामद कर ली थी लेकिन उसे कोतवाली में न तो दाखिल किया गया और न ही आरोपी के पकड़े जाने की किसी को हवा लगने दी। सूत्र बताते हैं कि रामापुर पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने बाइक की नंबर प्लेट बदल दी और अपने बेटे के नाम की नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहा था। शक होने पर किसी ने जब बाइक का चेसिस नंबर ट्रेस कर जानकारी ली तो वह बाइक अजीत जायसवाल की निकली और सिपाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब सिपाही को हुई तो वह चुपके से बाइक लेकर कोतवाली पहुंचा और उसे खड़ी कर वहां से भाग गया। बाइक रिकार्ड में दाखिल न होने से कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। उधर, बाइक स्वामी अजीज जायसवाल ने बाइक की पुष्टि की है।
विज्ञापन

चोरी हुई बाइक सिपाही के पास से मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-विजय आनंद, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed