{"_id":"5df673618ebc3e87f34d7811","slug":"crime-lakhimpur-news-bly388209510","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आए महिला-पुरुष सोने की चेन लेकर रफूचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर आए महिला-पुरुष सोने की चेन लेकर रफूचक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड स्थित एक सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आए महिला व पुरुष दुकानदार को चकमा देकर सोने की चेन लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो उसमें दोनों की फुटेज मिल गई। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
मोहम्मदी रोड निवासी नरेंद्र कुमार की उनके मकान में ही सोने-चांदी की दुकान है। दुकानदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर एक महिला और पुरुष उनकी दुकान पर आए और सोने की टप्स व बाली दिखाने को कहा। उन्होंने सोने की टप्स और बाली दिखाई। दोनों ने बाली और टप्स पैक कराकर रखवा दिया और सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने आठ चेन दो ट्रे में रखकर दिखाई। इसी बीच दोनों महिला-पुरुष यह कहकर दुकान से बाहर आ गए कि मां को बुला लाएं और कुछ दूरी पर खड़े चौपहिया वाहन में बैठकर फरार हो गए।
उन्होंने जब ट्रे देखी तो उसमें 15 ग्राम की एक सोने की चेन गायब थी। घटना के बाद मौके पर कई व्यापारियों पहुंच गए। व्यापारी की सूचना पर एसआई लल्ला गोस्वामी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो दोनों महिला पुरुष के फुटेज मिल गए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। व्यापारी ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।