{"_id":"5df51fb58ebc3e87d53c3700","slug":"crime-lakhimpur-news-bly388082080","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में पत्नी सहित चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में पत्नी सहित चार नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। ससुराल आए युवक विनीत की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत के सिलसिले में बहन ने मृतक की पत्नी सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिला हरदोई कोतवाली सुरसा के ग्राम पैड़ापुर निवासी विनीत कुमार गुप्ता (26) आठ दिसंबर को ससुराल पसगवां कोतवाली के ग्राम मोहदियापुर स्थित दिनेश गुप्ता के घर आया था। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था। जिसकी 10 नवंबर को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज की मौत हो गई थी। विनीत को आग से बचाने में उसका ससुर और साला संजय झुलस गया था दोनो लोग शाहजहांपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले में मृतक के परिजन ने एसपी के सामने पेश होकर विनीत की जलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी आदेश पर पुलिस ने बहन रुबी गुप्ता की तहरीर पर मृतक विनीत की पत्नी कोमल, ससुर दिनेश चंद्र गुप्ता, संजय और सास सहित चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।