{"_id":"5df51fb28ebc3e87b0706429","slug":"crime-lakhimpur-news-bly388081114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बताओ शोहदों को पकड़ने के लिए क्या-क्या किया:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बताओ शोहदों को पकड़ने के लिए क्या-क्या किया:एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। छात्राओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम पर एसपी ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अब तक कितनी गोष्ठी हुईं। कितने स्थानों पर कब चेकिंग हुई और कितने शोहदों को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया सहित नौ बिंदुओं पर सूचना मांगी है। इससे थाना प्रभारियों में खलबली मच गई है।
महिला अपराधों, छात्राओं के साथ होने वाली छींटाकशी, छेड़खानी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर जिलों की तरह लखीमपुर खीरी में भी एंटी रोमियो टीमों का गठन थाना स्तर पर किया गया था। शहर में दो टीमें गठित हुईं। इनमें एक टीम सदर कोतवाली तो दूसरी महिला थाना की है। शुरुआत में तो एक-दो महीने तक टीमें सक्रिय रहीं, लेकिन बाद में ग्रामीण क्षेत्रों की टीमें थाने से ही बाहर नहीं निकली। शहर में इधर तीन महीनों से सदर कोतवाली की टीम तो स्कूल कॉलेजों के आसपास दिखती है, लेकिन महिला थाना की टीम महज औपचारिकता निभाकर लौट जाती। बीच-बीच में अफसरों के कड़े तेवरों और अभियान चलाने पर सक्रिय होने वाली टीमें अभियान के समाप्त होते ही पुराने ढर्रे पर लौट आती हैं। नतीजतन सड़कों पर महिलाओं, छात्राओं पर फब्तियां कसने, छेड़छाड़ करने की हरकतें शोहदों की जारी हैं। अमर उजाला ने 10 दिसंबर के अंक में पेज संख्या दो पर साहब, शोहदों से बेटियां परेशान... एंटी रोमियो स्क्वॉड का नहीं कोई नामोनिशान शीर्षक से छापी थी। एसपी पूनम ने खबर को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अब तक एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम द्वारा की गई कार्रवाई, स्कूलों में हुई गोष्ठियां, कितने शोहदों का चालान हुआ सहित नौ बिंदुओं पर सूचना मांगी है। इससे थाना प्रभारियों में जहां हड़कंप है। वहीं एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम के प्रभारियों के चेहरे पर हवाईयां उड़ने लगी हैं। अब उनकी टीम भी सड़कों पर दिखने लगी है।
एंटी रोमियो स्क्वॉड टीमों की रेंडम चेकिंग कराई जाएगी। लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी सुनिश्चित है। स्क्वॉड को लेकर थाना प्रभारियों से कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
पूनम, पुलिस अधीक्षक