{"_id":"5df51cd38ebc3e880439340a","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3880783126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहनों पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगी बहनों पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के गांव बेड़नापुर में पानी निकालने का विरोध करने पर हमलावरों ने घर में खींचकर दो सगी बहनों की पिटाई कर दी। सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। मां जब बचाने पहुंची तो उसे भी लाठी-डंडों से जमकर पीटा। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर अन्य अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली के गांव बेड़नापुर निवासी लज्जावती ने बताया कि गांव के ही सुंदर ने अपनी पूरब से पक्की दीवार बनाई है। सामने मेरी पुश्तैनी जगह है। जिस पर छप्पर पड़े हैं। वह पशुओं को बांधती है। उसकी पुश्तैनी जमीन पर सुंदर अपने घर का गंदा पानी निकाल रहा है, जिसका पुत्री सुनीता ने विरोध किया। आरोप है कि सुंदरलाल उसकी पुत्री को खींच कर अपने घर ले गया, जहां पिटाई की। सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। जब वह और दूसरी बेटी कामनी सुनीता को बचाने गई तो छोटू, रामलखन, विकास, बूटा, डाली, अन्नू व परिवार की अन्य महिलाओं ने लाठी-डंडों से मारापीटा। कामिनी के सिर पर बांके से प्रहार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर सभी छह लोगों को नामजद कर परिवार की अन्य महिलाओं के खिलाफ बलवा सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।