{"_id":"5df3c4588ebc3e88010666cb","slug":"crime-lakhimpur-news-bly387941279","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से अधिक लंबित विवेचनाओं पर विवेचकों को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से अधिक लंबित विवेचनाओं पर विवेचकों को अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। छह महीने से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का निस्तारण न होने पर आईजी लखनऊ ने कड़ी नाराजगी जताई है। आईजी के निर्देश देने के बाद एसपी ने विवेचकों को दो दिन के भीतर छह महीने से अधिक के लंबित विवेचनाओं को निस्तारित करने के आदेश दिए हैं।
आईजी लखनऊ एस के भगत के आदेश पर 27 नवंबर से छह महीने से अधिक लंबित विवेचनाओं के निस्तारण का अभियान चलाया गया। अभियान समाप्त होने में सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं लेकिन इसके बाद भी जिले में छह महीने से अधिक पुरानी करीब 600 विवेचनाएं अब भी लंबित हैं। आईजी लखनऊ ने विवेचनाओं के लंबित होने पर कड़ी नाराजगी जताई तब एसपी पूनम ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों से कहा है कि विवेचनाओं का निस्तारण करने में रुचि नहीं ली जा रही है। ऐसे में आवश्यक है कि दो दिन में छह महीने से अधिक समय की लंबित विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करें नहीं तो विवेचक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।