{"_id":"5df3c3d28ebc3e87e86b1941","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3879405131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कोतवाली पुलिस ने गांव खजुरिया के पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उधर गांव मुतर्जाअली में शिवप्रकाश की हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों का चालान कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी को जेल भेज दिया।
छह दिसंबर को गांव खजुरिया निवासी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में पुलिस पहले ही सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीन आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने गांव पहाड़पुर थाना पुवायां (शाहजहांपुर) निवासी यासीन खां और खजुरिया निवासी जलीस खां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जलीस के पास से 32 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद होने का भी दावा किया है। शाहिद खां उर्फ कल्लू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दूसरा मामला मुर्तजा अली नगर का है। 27 नवंबर की रात पूसे ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी पूसे और मृतक की पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूसे का भाई सुआ फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया की तीनों आरोपियों का शुक्रवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है।