फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गभर्वती महिला से मारपीट, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत

Sat, 07 Dec 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
crime
संपूर्णानगर। विशेनपुरी गांव निवासी गर्भवती महिला से एक ही परिवार के लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के कारण गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। मामले में पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थाना इंचार्ज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विशेनपुरी गांव निवासी बिंदु देवी पत्नी सुभाष यादव ने पुलिस को तहरीर देकर एक ही परिवार के आठ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। महिला गर्भवती थी, मारपीट से महिला की हालत खराब होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने मन्नू एवं उसकी पत्नी बिकिनी देवी के साथ ही उसके पुत्र मिथलेश, सबिराम, बादशाह, राजन एवं पुत्री रीमा व यशोदा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसमें महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के कारण शिशु की मौत की पुष्टि भी हुई है। बताया कि मामले में मुख्य आरोपित मन्नू, उसकी पत्नी बिकिनी देवी व एक पुत्र बादशाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed