फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

वाहन से टक्कर मार पहले बाइक गिराई, फिर पीछा कर प्रधान को गोलियों से उड़ाया

Sat, 07 Dec 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के बेला तुरसिया मार्ग पर बाइक से घर लौट रहे ग्राम पंचायत खजुरिया के प्रधान की शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना में बाइक पर सवार प्रधान का चचेरा भाई घायल हो गया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल शाहजहांपुर स्थित जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपराह्न करीब तीन बजे एसपी पूनम गांव पहुंची और परिजन से घटना की जानकारी ली। घटना प्रधानी के चुनाव को लेकर कई साल से चली आ रही चुनावी रंजिश में होने की बात सामने आई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरिया के प्रधान मोहम्मद इलियास (60) के पुत्र माजिद का शनिवार को निकाह है। बरात की तैयारियां चल रही थी। मोहम्मद इलियास अपने चचेरे भाई सहीम को लेकर शुक्रवार सुबह बाइक से बाजार गए थे। दिन में करीब 11 बजे खरीददारी करने के बाद घर आ रहे थे। गांव के निकट ग्राम बेला तुरसिया रोड़ पर हमलावरों ने अपनी कार से उनकी बाइक में टक्कर मारी, जिससे बाइक चला रहे प्रधान बाइक समेत लड़खड़ाकर गिर गए। हादसे में प्रधान का चचेरा भाई सहीम घायल हो गया। खतरा भांपकर प्रधान ने किसी तरह से उठकर सरसों के खेत में भागने की कोशिश की। इस पर हमलावरों ने पीछा कर उन्हें खेत में घेर लिया और तमंचे से ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दो गोलियां प्रधान के सिर और एक गोली माथे पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रधान की हत्या की खबर पूरे इलाके में फैल गई। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल सहीम को जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए। घटना की सूचना पर सीओ प्रदीप यादव, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावरों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक झाले से दो बाइक और एक मारुति कार बरामद कर ली हैं। एसपी पूनम ने मौके पर पहुंचकर मृतक प्रधान के घर वालों को ढाढ़स बंधाया। परिवार वालों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed