{"_id":"5dea9ef88ebc3e1bb715dd4f","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3870384127","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस का छापा, चोरी की बुलेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पुलिस का छापा, चोरी की बुलेट बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। उत्तराखंड पुलिस ने सदर कोतवाली पुलिस के साथ शहर के कई स्थानों पर छापा मारा और खटीमा से चोरी कर लाई गई बुलेट को बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस बुलेट लेकर उत्तराखंड लौट गई है।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के थाना खटीमा की एक पुलिस टीम सदर कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने मोहल्ला हाथीपुर, शिव कॉलोनी समेत कई स्थानों पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मोहल्ला पटेलनगर में घर के अंदर खड़ी बुलेट को बरामद कर लिया। घर पर महिलाओं के होने के कारण पुलिस बुलेट लेकर कोतवाली आई। जहां से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बुलेट को साथ लेकर उत्तराखंड लौट गई। सदर कोतवाली के निरीक्षक (अपराध) पान सिंह ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उत्तराखंड की कोतवाली खटीमा क्षेत्र से एक बुलेट बाइक चोरी हुई थी, जिसकी लोकेशन उत्तराखंड पुलिस को लखीमपुर खीरी में मिली थी। इस पर उत्तराखंड पुलिस टीम आई थी। टीम बुलेट को साथ लेकर वापस लौट गई है।