{"_id":"5dea9ef78ebc3e1bc2469ee8","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3870383109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी आया न कॉल, एसएसबी जवान के खाते से निकले 1.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी आया न कॉल, एसएसबी जवान के खाते से निकले 1.20 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मोबाइल पर न कोई ओटीपी आई और न ही किसी ने कोई कॉल कर पासवर्ड और एटीएम कार्ड नंबर पूछा। इसके बाद भी एसएसबी जवान के जम्मू कश्मीर के रौजोरी स्थित एसबीआई बैंक शाखा के दो अलग-अलग खातों से कुल 1.20 लाख रुपये ऑन लाइन ट्रांसफर हो गए। बाद में मोबाइल पर इस संबंध में संदेश आने के बाद मामले की जानकारी हुई तो जवान ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
तृतीय बटालियन एसएसबी गढ़ी रोड में तैनात लियाकत अली ने बताया कि वह सिपाही के पद पर तैनात है। उसका सर्विस खाता व एक अन्य खाता जम्मू-कश्मीर की भारतीय स्टेट बैंक शाखा राजौरी में है। लियाकत ने बताया कि उनके पास न तो कोई कॉल आई। न ही किसी को पासवर्ड या एटीएम कार्ड नंबर बताया। इसके बाद भी उनके खाते से 25 नवंबर 19, दो दिसंबर, तीन दिसंबर और चार दिसंबर को किसी ने 1.20 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर निकाल लिए। रुपये निकाले जाने की जानकारी उन्हें तब हुई जब उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। मेसेज देख वह परेशान हो उठे। उन्होंने खाते से पैसा निकलने की जानकारी बैंक शाखा प्रबंधक को भी दी है। जवान लियाकत अली ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात जालसाज के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।