फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

युवक को बंधक बनाकर नकदी-और बाइक लूटी

Sat, 07 Dec 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
crime
कुकरा (लखीमपुर खीरी)। बाइक से घर लौट रहे युवक को कुकरा जंगल स्थित नहर पुल के पास गुरुवार को पांच सशस्त्र बदमाशों ने रोक लिया। उसको बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। नकदी, बाइक और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने शुक्रवार सुबह जंगल में कांबिंग की तो बाइक जंगल में ही पड़ी मिल गई।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकरा निवासी फहीम का पुत्र नदीम (20) गुरुवार की शाम गोला से काम निपटाकर सात बजे घर बाइक से वापस जा रहा था। कुकरा-गोला जंगल में नहर पुल के पास मोड़ पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने रस्सी लगाकर उसकी बाइक रोक ली। उसे तमंचे के बल पर बंधक बनाकर पिटाई की। नदीम के हाथ पैर बांधकर घटनास्थल से 200 मीटर दूर बाइक जंगल की झाड़ी में डाल दी। बदमाश उसके पास से रुपये, मोबाइल, प्लेटीना बाइक लूट ले गए। इस दौरान बदमाशों ने नदीम से कहा कि एक आदमी यही खड़ा है। यदि शोर मचाया तो गोली मार देगा।
विज्ञापन

नदीम ने बताया कि बदमाशों के भय से वह काफी देर चुपचाप बंधा पड़ा रहा। रात आठ बजे जब जंगल में कोई आहट नहीं रही तब उसने किसी तरह अपने को बंधन मुक्त किया। कुकरा जाकर घरवालों को लूट की सूचना दी। रात में ही सीओ रविंद्र कुमार वर्मा, मैलानी एसओ और कुकरा चौकी इंचार्ज एके शर्मा के साथ घटनास्थल पहुंचे। जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। मैलानी पुलिस ने शुक्रवार सुबह फिर जंगल में कांबिंग की। तब झाड़ी में बाइक पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर गया था। पीड़ित से पूछताछ की गई। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। दूसरे दिन बाइक झाड़ियों में मिली है। जांच की जा रही है।
-आरके वर्मा, सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed