{"_id":"5de037818ebc3e54c548ff04","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3858068126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की के परिजन पर पीटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की के परिजन पर पीटने का लगाया आरोप
विज्ञापन
पलियाकलां। मकनपुर गांव निवासी एक युवक ने प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर उसे व उसके परिजनों को पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट से बेहोश हुई अपनी लड़की को भी जबरन घर से उसके परिजन उठा ले गए। पुलिस को तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस ने सभी का मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मकनपुर गांव निवासी विजेंद्र कुमार पुत्र श्रीकृष्ण ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि बीते 15 नवंबर को आर्य समाज मंदिर लखनऊ में उसने पास के ही गांव तिलकपुरवा निवासी रूमा देवी पुत्री राममूर्ति के साथ प्रेम विवाह किया था, जिसका उसने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। आरोप है कि गैर बिरादरी का होने के कारण रूमा के परिजन उससे नाराज थे, जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे उन्होंने उसके घर धावा बोल दिया। रूमा के पिता समेत अन्य कई लोग आए और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह, उसकी मां और भाई को चोटें आई हैं। जबकि उसकी पत्नी रूमा पिटाई से बेहोश हो गई जिसे उसके परिजन जबरन उठाकर ले गए। पुलिस को तहरीर देकर युवक ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद नामजद सहित अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ल ने बताया कि मामले में युवक विजेंद्र की तहरीर पर संबंधित धाराओं में लड़की के पिता समेत अन्य पर मुकदमा लिखा गया है।