फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सात हथियारबंद बदमाशों ने वकील समेत तीन के घर डाली डकैती

Wed, 27 Nov 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। पुलिस के चौकस सुरक्षा प्रबंधों की धज्जियां उड़ाते हुए सात हथियारबंद बदमाशों ने एक ही रात में तीन घरों में डकैतियां डालीं। कोतवाली क्षेत्र में नए बाईपास रोड स्थित अलियापुर और पटेलनगर इलाकों के तीन घरों में सोमवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने तीन परिवारों को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों के जेवर लूट लिए। बदमाशोें ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की। बंधक बनाकर लूट करने के आरोपों के बावजूद पुलिस घटना को चोरी का मामला बता रही है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कहते हुए पीड़ितों को टहला दिया।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद रोड स्थित पटेलनगर कॉलोनी निवासी दीनदयाल उत्तराखंड के रानीखेत में एक कर्नल के यहां नौकरी करते हैं। दीनदयाल छुट्टियों में घर आए हुए हैं। दीनदयाल के मुताबिक सोमवार देर रात करीब एक बजे कुछ हथियार बंद बदमाश उनके घर में दीवार फांदकर आ गए। उन्होंने नकाब से अपने मुंह ढक रखे थे। आरोप है कि बदमाशों ने उनके बेटे सतेंद्र कुमार, पत्नी, दो बेटियों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। फिर कुछ बदमाश उनके घर का सामान खंगालने लगे। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके परिवार की महिलाओं के पहने हुए जेवर तक उतरवा लिए। इसके अलावा नकदी समेत हजारों के जेवर लूटकर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश नए बाईपास मार्ग पर कोठी भट्ठा के सामने अलियापुर के एक वकील मदनलाल वर्मा के घर में दीवार फांदकर घुसे। मदनलाल का भी आरोप है कि बदमाशों ने परिवार वालों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और बेखौफ होकर घर का सामान खंगालने लगे। मदनलाल ने बताया कि बदमाश उनके घर से नकदी और जेवरों के साथ कपड़े भी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से बदमाश उनके पड़ोसी जसकरन के घर में घुस गए। वहां भी परिवार वालों के हथियारों के दम पर बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूट लिए। जसकरन की पत्नी तारावती और तीन बच्चों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। विरोध करने पर उनसे मारपीट भी की।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि नकाबपोश युवा सातों बदमाशों के हाथ में लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और तमंचे थे। बदमाशों की बोलचाल की भाषा स्थानीय लग रही थी। घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे। डकैती की सूचना पर नानक चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह, उपनिरीक्षक राम रक्षपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचे और तीनों घरों में लूट की जानकारी की।

चोरी की घटना की जानकारी मिली है, नानक चौकी इंचार्ज को भेजकर खोजबीन कराई जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - डीपी तिवारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed