फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

शादी के रिसेप्शन में छेड़खानी के विरोध में बवाल

Tue, 26 Nov 2019 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। शहर के एक गेस्ट हाउस में शादी के रिसेप्शन के दौरान रविवार की रात बवाल हो गया। महिलाओं से छेड़छाड़ और कमेंट के विरोध पर हमलावरों ने रिसेप्शन में शामिल होने आए लोगों को जमकर पीटा। इस दौरान गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ भी की। लोहे की रॉड और धारदार हथियार लगने से दंपति समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों में शिक्षक दंपति की हालत गंभीर है, उन्हें डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव निवासी रामप्रकाश वर्मा के मुताबिक रविवार को उनके पुत्र राहुल का शहर के संतोष पैलेस के ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन चल रहा था। ऊपरी मंजिल पर छाउछ गांव निवासी लड़के की बरात का इंतजाम था। आरोप है कि बरात में शामिल छाउछ गांव निवासी एक युवक और उसके साथियों ने रिसेप्शन में शामिल होर्ने आइं कुछ महिलाओं और लड़कियों पर भद्दे कमेंट किए, छेड़खानी की कोशिश की। परिवार वालों ने इसका विरोध किया। आरोप है इस पर उक्त युवक और उसके कई साथियों ने हाथापाई शुरू कर दी। बात बढ़ी तो लोहे के रॉड और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे समारोह में भगदड़ मच गई। डर कर महिलाओं ने गेट बंद कर लिया। हमलावर गेट तोड़कर अंदर घुस गए और जो मिला उसको बुरी तरह पीटा। हमले में खखरा गांव निवासी रामप्रकाश वर्मा, नरेंद्र, सुभम, अतुल, आकाश और मोहल्ला राजगढ़ निवासी शिक्षक दंपती अशोक वर्मा, उनकी पत्नी अनिता, बेटा आदित्य, डॉ. संजीव वर्मा घायल हो गए। आरोप है हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस के वाहन के सायरन की आवाज सुनकर हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल दंपती की हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर किया है। पीड़ित रामप्रकाश ने एक युवक को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चारों तरफ मची रही अफरा-तफरी, भगदड़
लखीमपुर खीरी। हीरालाल धर्मशाला रेलवे क्रॉसिंग के पार स्थित संतोष पैलेस में रिसेप्शन के दौरान खुशी का माहौल था लेकिन इसी बीच महिलाओं पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर माहौल बिगड़ गया। वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल शिक्षक दंपती अशोक वर्मा और उनकी पत्नी अनीता घटना को याद कर कांप उठते हैं। कार्यक्रम में शामिल लोग बताते हैं कि हमलावर किसी की नहीं सुन रहे थे और जो सामने आ रहा था वो उसे पीट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed