{"_id":"5d890a468ebc3e014c4b5c9c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3774011103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी के छात्र ने नदी में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी के छात्र ने नदी में लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। क्षेत्र के गांव कुंअरपुर खुर्द निवासी बीएससी के छात्र ने शारदा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। वह चार दिन पहले परिवार वालों से कहासुनी के बाद से लापता था। उसने अपनी बाइक भीरा में किसी परिचित के घर खड़ी कर दी थी। परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे। सोमवार को छात्र का शव नदी में उतराता मिला।
भीरा थाना क्षेत्र के कुंअरपुर खुर्द निवासी श्रीपाल के पांच बेटों में सबसे छोटा पुत्र आकाश (22) गोला से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह गुरुवार को वह परिजनों से कहासुनी के बाद घर से नाराज होकर चला गया था। आकाश ने अपनी बाइक भीरा में किसी परिचित के घर खड़ी कर दी थी। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदारी में गया होगा, इसलिए पुलिस को खबर नहीं दी। बताते हैं कि जब दो दिन बीत गए और आकाश के बारे में कोई सूचना नहीं मिली तो उसे ढूंढने निकले। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि आकाश जैसे कद काठी के युवक को ढखिया गांव के सामने नदी में छलांग लगाते देखा गया था। सोमवार को कई किमी दूर छात्र का शव बझेड़ा गांव के सामने शारदा नदी में मिला है। भीरा थाना इंचार्ज प्रदीप सिंह के मुताबिक घर वाले अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
अंदर की बातें छिपा रहे परिजन
आकाश बीएससी का छात्र था। अचानक यूं नदी में कूद जाना किसी को नहीं समझ आ रहा है। वहीं चार दिन में भी पुलिस से आकाश के लापता होने की बात छिपाना भी इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि उसकी आत्महत्या करने के इरादे की इन लोगों को खबर थी।