फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

बंद नाली खुजवाने पर ताजियेदार ने केरोसिन डाल लगाई आग

Tue, 03 Sep 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
crime
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। मोहल्ला शुक्ला में एक जगह ताजिये रखने के लिए चौक तैयार करने को ताजियेदार नाली ही बंद करा दी और जब नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी इसे खोलने पहुंचे तो उसने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। वहां मौजूद लोग जब तक आग बुझाते तब तक वह काफी झुलस गया। उसे सीएएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शुक्ला में बनी एक मस्जिद से निकलने वाले गंदे पानी के लिए नगर पंचायत ने एक नाली बनवा रखी थी। मोहल्ले के अनीस (45) पुत्र मोहम्मद हनीफ ने नाली पर मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया और उसके ऊपर ही ताजिया चौक बना डाला। नाली पटने का मकसद था कि चौक के आसपास गंदगी न रहे। मगर इससे मस्जिद में ही गंदा पानी भरने लगा। इस पर मस्जिद के इमाम रिजवान के साथ मोहल्ले के कई लोग एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा से मिले और पूरी बात बताई। एसडीएम ने नगर पंचायत ईओ को नाली खुलवाने के निर्देश दिए। जब नाली खोलने के लिए नगर पंचायत कर्मचारी पहुंचे और काम शुरू किया। तभी अनीस ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन

यह देख हड़कंप मच गया। नगर पंचायत कर्मचारियों और पुलिस ने उसे किसी तरह से बचा पाते, इससे पहले वह काफी झुलस गया। पुलिस अनीस को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मामले में अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed