फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

भूमि अभिलेखों में हेराफेरी करने पर दो पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Aug 2019 07:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। तहसील में जमीन के खातेदारों की खतौनी खुरचकर धोखाधड़ी का खेल चल रहा है। कुछ जालसाज जमीन का फर्जी इंद्राज बनाकर दूसरे की जमीन अपने नाम करवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पूर्व जमींदार अस्सो बीबी के वारिसों की जमीन के साथ हुआ, जिसमें लेखपाल ने माफिया समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस खेल में दो नामजद के अलावा कई अन्य की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

पूर्व जमींदार अस्सो बीबी की गोला नगर पालिका क्षेत्र में जमीन गाटा संख्या 2603 रकबा 1.351 हेक्टेअर उनके रजिस्टर्ड वसीयतनामे के अनुसार निधन के बाद नाती मधुकर मेहरोत्रा के नाम दर्ज हुई। इस भूखंड पर राधेश्याम और मोहम्मद इकराम बेग निवासी गोला ने कूटरचित अभिलेख तैयार कर सिविल जज जूनियर डिवीजन मोहम्मदी के न्यायालय में जमीन अपने नाम दर्ज करने का मुकदमा दायर किया, मुकदमे के बाद मधुकर मेहरोत्रा ने जब डीएम के अभिलेखागार में निरीक्षण करवाया, तो जो नकल राधेश्याम और मोहम्मद इकराम बेग ने न्यायालय में प्रस्तुत की थी उसका कोई रिकार्ड नहीं मिला। छानबीन में यह मिला कि गोला बाहर की सन फसली 1352 से 1357 फसली तक में खाता संख्या 300 पर नन्हीं देवी बेवा टोड़ी निवासी ग्राम के नाम गाटा संख्या 1863/1.27 एकड़ दर्ज कागजात है। 1352 से 1355 फसली ग्राम गोला जेड अंदर अभिलेखागार में उपलब्ध नहीं मिली। जब दोनों खतौनी मालखाने में उपलब्ध ही नहीं हैं, तो इनकी नकल कैसे जारी हुई। इस पर मामला संदिग्ध होने पर छानबीन की गई, तो राधेश्याम द्वारा फर्जी अभिलेख तैयार करना जानकर मधुकर मेहरोत्रा निवासी मोहल्ला मुन्नूगंज ने एसडीएम को जांच के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इस पर लेखपाल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली में 19 जून को 419, 420, 467, 468, 471 के तहत एफआईआर दर्ज कराई। इसकी विवेचना लल्ला गोस्वामी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर की जांच मिली है। सारे तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
लल्ला गोस्वामी, विवेचना अधिकारी, कोतवाली गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed