{"_id":"5d41c20a8ebc3e6d1425f91b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly370747742","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से ऋण दिलाने के नाम उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से ऋण दिलाने के नाम उगाही
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी ग्राम विकास बैंक से ऋण दिलाने और वसूली के नाम पर दलालों ने ग्रामीणों से पैसे की उगाही कर ली। आवेदकों को अब तक न तो लोन मिला, न जमा किए गये धन की ओरिजनल रसीद मिली। अब दलाल उनका रुपया वापस नहीं कर रहे हैं। पीड़ितों की शिकायत पर बैंक प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। मामले की सूचना क्षेत्रीय प्रबंधक को दी गई है।
बैंक प्रबंधक की ओर से कोतवाली में दी तहरीर में बताया गया कि उनकी बैंक के भूतल पर दुकान खोलकर दलालों ने किसानों को ऋण दिलाने और बकायेदारों से वसूली के नाम पर कुसुमौरी की शिवानी, सकेथू रायपुर ग्रंट के बंधालाल, रामधनी, कुकरा के छोटेलाल, क्षत्रपाल, तिलकपुर के बीबीदीन, राजेंद्र प्रसाद आदि से लाखों रुपये वसूल लिए। कुछ आवेदकों को 20 हजार का ऋण दिलाने का आश्वासन देकर 2000 रुपये वसूले गए। बकायेदारों से धन वसूलकर फर्जी रसीद थमा दी गई। इससे बैंक की बदनामी हो रही है।