{"_id":"5d39e3bf8ebc3e6cbd38e981","slug":"crime-lakhimpur-news-bly370014834","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने छह लाख का कैश पकड़ा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने छह लाख का कैश पकड़ा, जांच शुरू
विज्ञापन
तिकुनियां। एसएसबी खकरौला चौकी के जवानों ने गुरुवार को नेपाल बार्डर पर एक नेपाली युवक से छह लाख रुपये के भारतीय नोट बरामद किए हैं। वह भारत से रुपये लेकर नेपाल जा रहा था। एसएसबी ने बरामद नकदी और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नकदी सीज कर आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है।
प्रभारी निरीक्षक विद्याराम दिवाकर ने बताया कि एसएसबी खखरौला के जवानों ने सुबह करीब 11 बजे एक लक्ष्मण चौधरी निवासी दाराबोझी थाना सती जिला कैलाली (नेपाल) को पकड़ लिया। उसके पास से छह लाख 16 हजार 80 रुपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई। एसएसबी चौकी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने नकदी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नकदी सीज कर आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है। आरोपी से कैश के संबंध में कागजात मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच के बाद ही करेंसी के बावत कुछ कहा जा सकता है।