फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crime inspector line present in case of non-arrest of the accused

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अपराध निरीक्षक लाइन हाजिर

Tue, 23 Nov 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crime inspector line present in case of non-arrest of the accused
प्रतीकात्मक
चंदनचौकी में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह भी लाइन हाजिर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौकी क्षेत्र के गांव चंदपुरा में एक पखवाड़ा पहले दो पक्षों में हुए झगड़े में आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर एसपी संजीव सुमन ने सदर कोतवाली के अपराध निरीक्षक राकेश उपाध्याय को लाइन हाजिर कर दिया है।

पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि एक विधायक को खुश करने के चक्कर में टाल मटोल करते रहे, जिससे आरोपी बेखौफ होकर पीड़ित को धमकाने लगे। इससे पीड़ित ने फिर से गुहार लगाई तो एसपी का पारा चढ़ गया और अपराध निरीक्षक राकेश उपाध्याय को लाइन हाजिर कर दिया। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक चंदन चौकी में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह भी लाइन हाजिर किए गए हैं। इन्हें भी कार्यों में शिथिलता बरतने के मामले में लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed