फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crime branch is investigating the network of thieves for the disclosure of thefts

चोरियों के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच खंगाल रही चोरों का नेटवर्क

Sun, 12 Sep 2021 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crime branch is investigating the network of thieves for the disclosure of thefts

संदिग्धों से पूछताछ के अलावा पुलिस ने मोहल्लों में रात्रि गश्त बढ़ाई

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की पंजाबी कॉलोनी और काशीनगर मोहल्ले में हुई चोरी का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें चोरों का नेटवर्क खंगालने में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मोहल्लों में रात्रि गश्त बढ़ा दी है।
मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी प्रोफेसर जेएन सिंह के यहां से चोरी की गई। लाखों रुपये का माल चोरी हुआ था। इसका खुलासा करने के लिए पुलिस ने ताकत झोंक दी है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। इसके अलावा मुखबिरों को सक्रिय किया गया है, जिनके जरिए मोहल्लों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं मोहल्ला काशीनगर में किराए के मकान में रह रही डॉ. अंकिता भारती के घर हुई चोरी के मामले में भी पुलिस को कोई विशेष सफलता नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों चोरी की वारदातों में एक ही गैंग शामिल हो सकता है। क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें खुलासे के लिए संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हैं। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें खुलासे के लिए अपना काम कर रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिनों में इन घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

मोहदियापुर गांव हुई चोरी का खुलासा

फरधान। थाना क्षेत्र के गांव मोहदियापुर में तीन माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के जेवर बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नकहा पिपरी चौराहे पास से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एक ने अपना नाम श्रवण कुमार निवासी गुलरिया खुर्द बताया। जामा तलाशी में उनके पास से उसके पास से पीली धातु की एक मटर माला और सफेद धातु की बिछिया बरामद हुई। दूसरे व्यक्ति ने नीरज कुमार निवासी झाउपुरवा थाना निघासन बताया। उसके तलाशी में सफेद धातु की दो जोड़ी पायल बरामद हुई हैं। दोनों अभियुक्तों चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed