{"_id":"5f19ba648ebc3e63a61f24ce","slug":"crime-accident-lakhimpur-news-bly4137627175","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मैलानी। लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को अपराह्न उषा फार्म निवासी सिमरनजीत सिंह (28) को उस समय गोली मार दी गई थी जब वह कुकरा-गोला जंगल मार्ग से लौट रहा था। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे थे। सिमरनजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह धान बेचकर वापस घर आ रहे थे कि दोपहर करीब सवा एक बजे शिद्धनपुर जाने वाली रोड के सामने उसके ट्रैक्टर के सामने सरवन सिंह निवासी ग्रंट नंबर तीन और आर्यन जोशी निवासी हजरतपुर ने अपनी कार लगाकर कहा कि मेरे तीन लाख पच्चीस हजार रुपये जो तुमने नेपाल में दिलवाए थे, मेरा कोई काम नहीं हुआ था। मुझे जेल जाना पड़ा था। वे पैसे तुमने खा लिए थे। आपसी कहासुनी में सरवन सिंह ने जान से मारने की नीयत से एक फायर किया, जो मेरे बांए हाथ में कोहनी के ऊपर भीतरी तरफ लगा। एक फायर आर्यन जोशी ने भी किया था, जोकि लगा नहीं। बताया कि, करीब डेढ़ साल पहले नेपाल में फर्जी करेंसी चलाने में सरवन जब फंसा था, तो वह दोस्ती के नाते सरवन के पिता के साथ नेपाल में छुड़वाने के लिए गया था। जब सिमरनजीत सिंह गोला ट्रैक्टर से वापस आ रहा था, तब ट्रैक्टर उसका ड्राइवर प्रदीप निवासी मदरायां चला रहा था। आरोप है कि उक्त दोनों लोगों ने पैसे के लेनदेन के कारण ही घटना को अंजाम दिया है।
तहरीर के आधार पर सरवन सिंह और आर्यन जोशी के खिलाफ हत्या के प्रयास धारा 307 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। घटना संदेहास्पद लग रही है। इसी से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही सही बात सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
- अशोक कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक, मैलानी