{"_id":"5ead99d38ebc3e908c641047","slug":"crime-accident-lakhimpur-news-bly404590512","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिताओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिताओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध हालात में दो विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पलियाकलां। कोरियाना गांव निवासी विनोद कुमार ने अपनी 24 वर्षीय पुत्री दीपांजलि का विवाह गांव के ही एक युवक से चार साल पहले कराया था। शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से उसकी ससुराल में मौत हो गई। सूचना पर देर रात ही परिजन ससुराल पहुंचे और सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने बताया कि आए दिन उनकी पुत्री से ससुराल वालों का विवाद होता था। हालांकि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है हालांकि मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
निघासन-झंडी में झंडी चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि गांव बबुरी निवासी बुधराम ने गुरुवार शाम को पत्नी उर्मिला (40) की पिटाई कर दी, जिससे उसको चोटें आई थी। उसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उसके रीढ़ की हड्डी टूटी निकली। दवा आदि लेकर वह लोग उसे घर आ गए। शनिवार सुबह उसको इलाज के लिए दोबारा लेकर जा रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।