फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime accident

बस्ती हाईवे पर आग का गोला बना सीमेंट भरा ट्रक

Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
crime accident
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शुक्रवार की रात लखीमपुर की ओर से बहराइच की तरफ जा रहे एक ट्रक के पहियों में गांव रंजीतगंज के पास अचानक आग लग गई। ड्राइवर कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे से मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

लखीमपुर की ओर से एक ट्रक सीमेंट भरकर बहराइच की तरफ जा रहा था। धौरहरा क्षेत्र के गांव रंजीतगंज के पास रात करीब एक बजे अचानक ट्रक के पिछले पहियों में आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया और सीमेंट सहित ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। बताया जाता है कि ट्रक पड़ोसी जनपद बहराइच के लहरपुर के केसरीगंज का है। ट्रक जल जाने के बाद पीलीभीत बस्ती मार्ग पर दूर दूर तक जाम लग गया। पुलिस ने आग बुझाने के बाद कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed