फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

सगाई टूटी तो फेसबुक पर युवती के फोटो अपलोड कर किए भद्दे कमेंट

Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। सगाई तोड़ने से नाराज दूल्हे ने युवती के फोटो अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर उसपर अभद्र टिप्पणी की। सदर कोतवाली पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी, उसके पिता व भाई के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव निवासी ने बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री की शादी थाना फरधान क्षेत्र के एक गांव निवासी अभिषेक वर्मा के साथ तय की थी। विवाह की तारीख 13 फरवरी 2020 निश्चित हुई थी। पहली नवंबर 2019 को घर पर सगाई का कार्यक्रम किया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 1.20 लाख के सोने-चांदी के जेवर और कपड़े दूल्हे पक्ष को दिए थे। साथ ही 30 हजार 51 रुपये के अलावा विदाई में 17800 रुपये दिए। सगाई के कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि अभिषेक शहर से सटे गांव की एक लड़की को भगा ले गया था। जिस पर उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता उसके साथ करने से इंकार कर दिया और जब रुपए वापस मांगे तो युवक पक्ष ने मना कर दिया। तभी 12 जनवरी 2020 को अभिषेक वर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी पर सगाई कार्यक्रम के फोटो अपलोड किए और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकास मिश्रा ने बताया कि अभिषेक वर्मा, उसके पिता सुशील वर्मा और भाई आशीष वर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed