{"_id":"5dfa578f8ebc3e87e13be9f2","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3885996127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायरिंग कर पिकअप समेत भागे पशु चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई फायरिंग कर पिकअप समेत भागे पशु चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। बाड़े में बंधे मवेशियों को चोरी करने आए चोरों का विरोध करना मवेशी मालिक को महंगा पड़ गया। चोर हवाई फायरिंग करते हुए एक भैंसा को पिकअप में लादकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चोरों की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
थाना क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ के मजरा द्वारिका पुरवा निवासी मनोज कुमार पाल ने बताया कि वह अपने पशु बाड़े में सो रहा था। आधी रात कुछ लोग पिकअप से आए। घर से कुछ दूरी पर पिकअप खड़ी कर दी। बंधे मवेशी खोलने लगे। एक भैंसा खोल कर पिकअप में लाद चुके थे। इसी बीच आहट मिलने पर उसकी आंख खुल गई। उसने जब शोर मचाया। इस पर चोर भागन लगे। शोर सुन चोरों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और पिकअप से एक भैंसा लेकर भाग निकले। सूचना पर रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।