{"_id":"5df674c18ebc3e880f0039c2","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly388210060","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिधियाई के तीन घरों से चोर समेट ले गए लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिधियाई के तीन घरों से चोर समेट ले गए लाखों का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र के गांव लिधियाई के तीन घरों से जेवर, बर्तन सहित करीब तीन लाख का सामान बटोर ले गए। एक ही रात में हुई वारदात से क्षेत्र में चोरों की दहशत व्याप्त हो गई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव लिधियाई निवासी राजकरन, लालाराम और नरेंद्र नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं। उनके घरों पर ताले पड़े थे। शनिवार की रात चोर खिड़की तोड़कर घरों में घुस गए। सुबह गांव के कमलेश ने घरों के बाहर कपड़े और कुछ बर्तन पड़े देखें तो इसकी सूचना लालाराम को दी। सूचना पाकर लालाराम, नरेंद्र और राजकरन मौके पर पहुंचे तो देखा घर से सारा जेवर और सामान गायब था। चोर लालाराम के घर से लगभग जेवर सहित करीब 50 हजार, नरेंद्र के घर से करीब एक लाख के जेवर, बर्तन और राजकरन के घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए का जेवर आदि चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।