फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sat, 14 Dec 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
crimc
पलियाकलां। थाना क्षेत्र के गांव सरखना पश्चिम में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बड़ा पतवारा गांव निवासी 21 वर्षीय सोमवती पुत्री स्वर्गीय सुरेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी ससुराल सरखना पश्चिम में मिला है। सूचना पर सोमवती का भाई कैलाश कुमार मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि सोमवती का विवाह डेढ़ साल पहले सरखना पश्चिम निवासी सुभाष पुत्र प्रेम के साथ हुआ था। बचपन में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया था। उसने धूमधाम से अपनी बहन का विवाह किया था। आरोप है कि सोमवती का पति सुभाष का किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण वह उसकी बहन से बिल्कुल लगाव नहीं रखता था। आए दिन मारपीट करता था। बाइक की मांग भी की जा रही थी। उसकी स्थिति बाइक देने की नहीं थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात 11 बजे पति सुभाष ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गला घोंटकर बहन की हत्या कर दी। सूचना पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि सोमवती के भाई कैलाश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति सुभाष, ससुर प्रेम, सास रामगुनी, ननद जूली, आशिकी, माधुरी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed