फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

बागों और झुग्गियों में तलाश रहे चोर, लुटेरे

Thu, 12 Dec 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। सर्दी का मौसम अपराधियों के लिए काफी मुफीद माना जाता है। इस मौसम में चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस अब सड़क किनारे, बागों व खेतों में झुग्गी-झोपड़ी पर दस्तक दे रही हैं। इनमें रहने वालों की हर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पिछले नवंबर महीने में चोरी, लूट की कई घटनाएं हुईं थीं। इससे पुलिस में खलबली मच गई थी। एसपी पूनम के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने झुग्गी-झोंपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है। इनमें रहने वाले लोगों का मूल निवास क्या है। यहां पर वे लोग कितने सालों से रह रहे हैं। क्या-क्या काम करते हैं। कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है आदि सभी पहलुओं की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस उनके मूल निवास के थाना क्षेत्रों से भी उनकी जानकारी जुटाई जा रही है कि उन पर कोई आपराधिक मामले तो दर्ज नहीं हैं। इनका चाल-चलन कैसा है। पुलिस की कोशिश है कि कहीं भी कोई अपराधी या बाहरी व्यक्ति नाम और धर्म बदलकर न रहने पाए। बुधवार को थाना नीमगांव पुलिस ने झोंपड़ी में रह रहे लोगों से उनके नाम-पते सहित कई जानकारियां लीं।
विज्ञापन

कहीं भी बना लेते हैं आशियाना
अन्य प्रदेशों और बाहरी जिलों से आकर भी लोग अपराध कर जाते हैं। पुलिस को उनकी भनक भी नहीं लगती है। यह अपराधी सड़कों, गांवों के किनारे झुग्गी झोंपड़ी डालकर अस्थायी रूप से बसेरा बना लेते हैं। शहर से लेकर गांव तक कहीं हवा भरने वाला पंप या किसी अन्य सामान फेरी लगाकर बेचने का धंधा करने लगते हैं। मौका पाकर लंबा हाथ मारकर निकल जाते हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्रों में झुग्गी-झोंपड़ी बनाकर रह रहे लोगों की पुलिस मौके पर जाकर जांच कर रही है। जरूरी जानकारी करने के बाद इनके निवास के संबंधित थानों से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
पूनम पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed