फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

एसपी ने पीड़ित परिवार को थाने में बुलाकर दर्ज किए बयान

Wed, 27 Nov 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
crimc
धौरहरा। सर्किल धौरहरा क्षेत्र का ओआर (विवेचकों व अन्य के कार्यों का निरीक्षण) करने एसपी पूनम मंगलवार को कोतवाली धौरहरा पहुंची। उन्होंने छेड़छाड़ पीड़ित युवती के आत्महत्या करने के मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक और विवेचक को कड़ी फटकार लगाई। पीड़ित परिवार को बुलाकर उनसे घटना की जानकारी ली और बयान दर्ज किए। इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर एसपी पूनम कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने ओआर किया। जिसमें वह महिला अपराधों को लेकर काफी सख्त दिखीं। उन्होंने अब तक दर्ज हुए मामलों और उनमें की गई कार्रवाई की गहनता से समीक्षा की। महिला अपराधों में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक धौरहरा हरीओम श्रीवास्तव और विवेचक की जमकर फटकार लगाई। लंबित आपराधिक मामलों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने छेड़छाड़ और पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने से नाराज होकर कीटनाशक पीकर जान देने वाली धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती के परिवार वालों को कोतवाली बुलाया। उनसे घटना की जानकारी ली। उनके बयान भी दर्ज किए। उधर प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की रात करीब 10 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed