{"_id":"5ddacff98ebc3e54b4104547","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3853762172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजे पर किया फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने भतीजे पर किया फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर बैनी में अपने बाबा से मिलने आए पोते का संपत्ति में हिस्सा मांगने पर चाचा से विवाद हो गया। आरोप है कि चाचा ने उस पर तमंचे से उस पर फायर कर दिया, इस पर वह जान बचाकर भाग निकला। पीड़ित ने चाचा के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।
मालूम हो कि पैगापुर थाना निगोही निवासी सुनील कुमार सिंह रविवार को सुबह करीब नौ बजे अपने बाबा बृजेंद्र पाल सिंह से मिलने उनके घर आया और बाबा से अपने पिता की मृत्यु के बाद उसके हिस्से में आई जमीन और मकान की जगह मांगी। इस पर घर में मौजूद चाचा और भतीजे का विवाद होने लगा। मामला तूल पकड़ गया, इसी दौरान चाचा ने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर भतीजा जान बचाकर मौके से भाग निकला। पीड़ित किसी तरह बचते- बचाते कोतवाली मोहम्मदी आया और इंस्पेक्टर को आपबीती बताई। जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस टीम भेज कर घटना की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना इंचार्ज ने बताया कि मामला संपत्ति विवाद का सामने आया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।