{"_id":"5ddacaf08ebc3e5475368f91","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly385372852","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकाने के बहाने डिब्बे में मिलाया पानी हल्दी ठग ले गए सोने की जंजीर और अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकाने के बहाने डिब्बे में मिलाया पानी हल्दी ठग ले गए सोने की जंजीर और अंगूठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला इंद्रानगर में रेलवे लाइन के पास एक घर पर पहुंचे दो ठगों ने बर्तन व सोने-चांदी के जेवरों को सफाई के नाम पर महिला से हजारों रुपये के जेवर ठगकर फरार हो गए। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तब उसने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन दोनों ठगों के न मिलने के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
शहर के मोहल्ला इंद्रानगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाली निंद्रावती पत्नी रामप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि दो लोग उसके घर आए और कंपनी प्रचारक बताकर कढाई और तांबे के बर्तन साफ करके दिखाए। उसके बाद सोने-चांदी के जेवर साफ करने को कहने लगे। जिसपर वह उनके झांसे में आ गई और एक सोने की जंजीर व सोने की अंगूठी उन्हें दे दी। जिसपर उन्होंने एक डिब्बे में पानी डालकर उसमें हल्दी मिलाई और उसके बाद एक पत्थर डालकर पानी को हिला दिया जिससे वह लाल रंग का हो गया। इसके बाद डिब्बे को बंद कर आग पर रखने को कहकर गर्म होने पर जेवर निकालने की बात कहकर ठग चले गए। शक होने पर उसने जब डिब्बे में हाथ डाला तो उसमें से जंजीर व अंगूठी गायब थी। जिसके बाद दोनों की काफी तलाश की, लेकिन दोनों भाग गए। पुलिस से महिला ने ठगों की तलाश कर उनपर कार्रवाई करने के साथ ही जेवर दिलाने की बात कही है।