फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

दुकान में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला, फायरिंग

Mon, 04 Nov 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। शहर की सबसे व्यस्त खपरैल बाजार में दिनदहाड़े एक व्यापारी और उसके पुत्र को बदमाशों ने दुकान में घुसकर पीट दिया और फायरिंग भी की। व्यापारी के मुताबिक बदमाश कुछ दिन पहले हुए विवाद के चलते दर्ज कराई रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

खपरैल बाजार में शहजाद खां की जूते चप्पल की दुकान है। दो दिन पहले खपरैल बाजार के ही सन्नी और शोएब से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था। इस पर दोनों ने उनके बेटे अनस की पिटाई कर दी थी। सदर कोतवाली पुलिस ने अनस की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बदमाश उनसे उसे वापस लेने को कह रहे थे। पीड़ित ने बताया कि रविवार को वह अपने बेटे अनस खां के साथ दुकान पर बैठे थे। शाम करीब सवा छह बजे सनी और शोएब तीन अन्य साथियों के साथ दुकान में घुस आए। हमलावरों ने दोनों को जमकर पीटा और दुकान में फायरिंग भी की। दोनों पीड़ित घायल अवस्था में ही थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दुकान में फायरिंग नहीं सिर्फ मारपीट हुई थी। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed