{"_id":"5dbc865a8ebc3e0130773fc7","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly382419764","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में कब्जा हटाने पहुंची टीम ने लगाई आग, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में कब्जा हटाने पहुंची टीम ने लगाई आग, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। तीन नवंबर को मंडी निदेशक के आने से पहले मंडी प्रशासन की ओर से परिसर में साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने के दौरान शुक्रवार सुबह बवाल हो गया। अतिक्रमण के दायरे में आ रही आढ़तों को बिना सूचना दिए ही सुबह चार बजे मंडी प्रशासन ने जेसीबी मशीन से उजाड़ दिया। मामला तब और बिगड़ गया जब किसी ने तोड़ी गई बांस-बल्ली में आग लगा दी। इससे गुस्साए आढ़तियों ने मंडी सचिव पर आग लगवाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान भीड़भाड़ के चलते पलिया संपूर्णानगर रोड पर आवागमन भी कुछ देर के लिए बाधित हुआ। अंत में तहसील में हुई वार्ता के बाद ही आढ़ती माने।
शुक्रवार की सुबह कृषि उत्पादन मंडी समिति में तड़के अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसे लेकर आढ़ती खासे नाराज हो गए। उनका कहना था कि तयशुदा समय दूसरा था लेकिन अभियान को पहले शुरू करके उनका नुकसान किया गया। इसी दौरान हटाए गए अतिक्रमण में किसी ने आग भी लगा दी। जिससे माहौल और बिगड़ गया। इसके बाद आढ़ती मंडी सचिव पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मंडी गेट पर आ गए और उन्होंने वहां ताला जड़ दिया। आढ़तियों का कहना था कि सुबह नौ बजे बाद कार्रवाई की जानी थी जिस लेकिन सुबह उन्हें बिना बताए उनके छप्पर और बांस बल्ली को उखाड़ दिया गया। उनका यह भी आरोप था कि आग मंडी प्रशासन की ओर से लगाई गई है और इसमें उनका भारी नुकसान हुआ है। हालांकि मंडी प्रशासन ने आग लगाने की बात से इनकार किया है। जानकारी पर एसडीएम पूजा यादव, सीओ प्रदीप कुमार यादव, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला, चौकी इंचार्ज केके यादव भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और गुस्साए आढ़तियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक मंडी गेट पर हंगामा चलता रहा और पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर आवागमन भी कुछ देर के लिए बाधित रहा। मामले को निपटता न देख एसडीएम ने सभी को तहसील बुला लिया। वहां दोपहर में एक बैठक हुई। इसके बाद ही मामला निपटा और आढ़ती शांत हुए और गेट का ताला खोला। इस दौरान करीब चार घंटे मंडी गेट पर ताला रहा।
हर्जाना के आश्वासन पर माने आढ़ती
तहसील में एसडीएम पूजा यादव, सीओ प्रदीप कुमार यादव, मंडी सचिव धर्मेंद्र सिंह की आढ़तियों के साथ हुई बैठक में सचिव ने आश्वासन दिया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जिन आढ़तियों का नुकसान हुआ है, उन्हें इसका हर्जाना दिलाया जाएगा। इस पर आढ़ती शांत हुए। मंडी सचिव ने कहा कि नवंबर के अंत तक दुकानों का आवंटन होना है जिसमें आढ़तियों को बसाया जाएगा।
विज्ञापन
इन आढ़तियों को हुआ है ज्यादा नुकसान
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर टीन शेड व आढ़तों के सामने लगे बांस-बल्लियों में सबसे ज्यादा नुकसान उस्मान अली, मसरूफ अली, गुप्ता एंड कंपनी, शिवा एंड कंपनी, मोहम्मद सादिक मोहम्मद वाहिद, अलीना ट्रेडर्स, लियाकत अली आदि को उठाना पड़ा है।
अतिक्रमण हटाने के दौरान घायल हुआ आढ़ती
मंडी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर एक आढ़ती घायल हो गया। आढ़ती जाहिद पुत्र मोहम्मद साबिर ने बताया कि उसके पेट में टीन का हिस्सा लगा है जिससे वह घायल हुआ है।
भीतर आढ़तियों पर गाज, बाहर किराए पर रखवाए जा रहे खोखे और छप्पर
मंडी प्रशासन भीतर तो टैक्स देने वाले आढ़तियों पर अतिक्रमण की गाज गिरा रहा है वहीं बाहर मंडी की दीवारों से सटी सड़क रोज नए खोखे और छप्पर पड़ रहे हैं जो रोड पर आवागमन को दिक्कत पैदा कर रहे हैं। पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर मंडी से सटी सड़क पर यही हाल है तो वहीं पटिहन रोड से सटी दीवार से लगी सड़क पर भी यही हाल है। लोगों का आरोप है कि मंडी कर्मी अवैध रूप से किराया वसूलने के लिए लोगों को खोखे और छप्पर रखवा रहे हैं।
क्या कहते हैं आढ़ती
सभी आढ़ती लाइसेंस लेकर ही अपना काम करते है, गैरकानूनी ढंग से कोई कार्य नहीं करता है। लेकिन जिन लोगों को आपने खुद बसाया है उनको उजाड़ना कहां तक सही है। -बुंदु मियां, आढ़ती, मंडी समिति
बिना सूचना गलत तरीके से जेसीबी चलवाकर किसी का नुकसान करना उचित बात नहीं है। सारे आढ़ती लाइसेंसधारी हैं और टैक्स देते हैं तो फिर किस बात पर दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। - सूफी अनवार, आढ़ती, मंडी समिति