फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

नशा शराब में होता तो नाचती बोतल ..पर नाचा सिपाही, निलंबित

Sat, 19 Oct 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
crimc
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। ‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल...’ गाना बेहजम पुलिस चौकी के एक सिपाही के सिर पर इस कदर चढ़ा कि उसने ‘खाकी’ का भी ख्याल नहीं रखा। वर्दी पहने इस सिपाही ने बेहजम चौकी के पास ही दशहरा मेले में नाचते हुए नर्तकियों पर जमकर नोट बरसाए। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

थाना नीमगांव की बेहजम पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुनील कुमार को एक महीने की क्लोज इमरजेंसी रिजर्व ड्यूटी (सीईआर) के लिए 14 अक्तूबर को पुलिस लाइन के लिए भेजा गया है। लेकिन यह सिपाही शाम को वापस चौकी आ जाता है। दो दिन पहले बुधवार की रात वह दशहरा मेला पहुंच गया और वहां नौटंकी में डांसर के साथ वह नशे में डांस करने लगा। वह स्टेज के पास पहुंच गया और डांसरों पर रुपये लुटाने लगा। इधर किसी ने सिपाही की करतूत की वीडियो बना ली, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह वीडियो देखते ही एसपी पूनम ने सीओ मितौली को जांच सौंप दी और रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार शाम को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि उन्होंने इस बात की जांच कराई थी कि वीडियो पुराना है या नया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed