{"_id":"5da35f3c8ebc3e01416b407a","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly380062278","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या कर सुबूत मिटाने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नीमगांव के सेहरुआ निवासी तकबीरन पत्नी वारिस खान ने बताया कि उसका भाई कलीमुल्ला गांव में रहता था उसके नाम जमीन थी जमीन के लालच में गांव के ही मोनिस उसकी पत्नी जमीला खातून, सियाराम और रियायत उल्ला ने इसी साल 15 मई को उसके भाई करीमुल्ला की हत्या कर दी और सबूत भी मिटा दिए उसने नीमगांव पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही न कर उसे टरका दिया। पीड़िता ने न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।