{"_id":"5da35c528ebc3e014757ab28","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly38006042","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक-परिचालक की पिटाई कर नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक-परिचालक की पिटाई कर नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सवारियों को लेकर पलिया जा रही एक निजी बस को कुछ लोगों ने एलआरपी चौकी क्षेत्र में रोक लिया। चालक और परिचालक की जमकर पिटाई की। आरोप है कि परिचालक से 12000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने बस मालिक की ओर से बाजपेई ट्रवेल्स ग्रुप (बीटी ग्रुप) के मालिक व अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, लूटपाट सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना संपूर्णानगर के ग्राम मंसूरी फार्म निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी बस पलिया से लखनऊ के बीच चलती है। शनिवार को बस लखनऊ से सवारियां लेकर वापस आ रही थी। लखनऊ में ही पुरनिया गल्ला मंडी के पास बीटी ग्रुप के मालिक मोहन बाजपेई निवासी मोहल्ला बरखेरवा सदर कोतवाली लखीमपुर ने लखनऊ स्थिति कार्यालय के मैनेजर से उनकी गाड़ी रुकवाई। बस चालक जमाल परिचालक नीरज को गाली दी। कहा कि इस रोड पर मोहन बाजपेई की गाडिय़ां चलती हैं। यहां अपनी गाड़ी चलाओगे तो ठीक नहीं होगा। बाकी तुम लखीमपुर पहुंचो हम तुम्हारी सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम को बस जब एलआरपी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित चनपुरा के पास पहुंची तो वहां मोहन बाजपेई अपनी कार और तीन बाइकों पर सवार नौ लोगों के साथ आ धमके। लाठी-डंडा और असलहा लेकर बस को घेर लिया। गालियां देते हुए चालक-परिचालक और हेल्पर की पिटाई की। 12000 हजार रुपये लूट लिए। धमकी देते हुए भाग निकले। चालक-परिचालक ने उन्हें घटना की सूचना दी। जिस पर वह गुरद्वारा सिंह सभा लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष पाल सिंह, गुरुबक्श सिंह, हरविंदर सिंह, नवदोत सिंह, उमेंद्र सिंह, सतनाम सिंह आदि मोटर मालिकों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि बस मालिक की तहरीर पर बीटी ग्रुप के मालिक मोहन वाजपेई व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, लूटपाट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।