{"_id":"65f09e7b33e1e21fd90d4730","slug":"cremation-ground-dug-with-jcb-villagers-created-ruckus-at-the-post-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-115975-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जेसीबी से खोदवा दी श्मशाम भूमि, ग्रामीणों ने चौकी पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जेसीबी से खोदवा दी श्मशाम भूमि, ग्रामीणों ने चौकी पर किया हंगामा
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैधरी और सिंगारपुर के बीच उल्ल नदी के किनारे की करीब छह बीघा जमीन विवाद की वजह बनी हुई है। सोमवार रात कुछ लोगों ने जमीन पर जेसीबी से खोदाई करा दी।
मंगलवार सुबह सिंगारपुर के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने महेवागंज चौकी पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि गांव सैधरी का एक भाजपा नेता जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में हैं। उधर, हंगामे की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने दोनों गांवों के लोगों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
सैधरी और सिंगारपुर गांव के पास से निकली उल्ल नदी के किनारे करीब छह बीघा भूमि है। भूमि से सिंगारपुर और सैधरी गांव की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। सिंगारपुर गांव के लोग इसे श्मशान की भूमि बता रहे है। उनका कहना है कि दशकों से इस भूमि पर दाह संस्कार हो रहे हैं। सोमवार रात कुछ लोगो ने इस भूमि पर कब्जा करने के लिए जेसीबी से खोदाई करा दी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब सिंगारपुर के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे इकट्ठे होकर पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया। इसमें आरोप लगाया कि भाजपा के एक नेता की शह पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उधर, सूचना पर सदर तहसीलदार सुशील प्रताप मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने जांच होने तक यथास्थिति बनाए रखने की चेतावनी दी। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि श्मशान में दर्ज नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।
इधर, कब्जे की कोशिश के आरोपों पर भाजपा नेता व पूर्व प्रधान सैधरी रविंदर सिंह का कहना है कि यह जमीन सैधरी ग्राम पंचायत की है जो खसरा नंबर 323 क, ख व ग पर पट्टे में दर्ज है। नदी किनारे होने की वजह से काफी समय से यह भूमि परती पड़ी है। पट्टेदार ही इस जमीन कब्जा कर रहे थे। सिंगारपुर के लोगो ने बेवजह विवाद खड़ा किया है। जांच में सच सामने आ जाएगा।