फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cow hit by a train in Lakhimpur Kheri video goes viral

VIDEO: लखीमपुर खीरी में ट्रेन की चपेट में आई गाय, फिर जो हुआ उसे देख लोग बोले- चमत्कार

Wed, 05 Aug 2026 05:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 05:43 PM IST
सार

पलियाकलां के अतरिया रेलवे क्रॉसिंग पर तीन अगस्त को एक गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। भीषण टक्कर के बावजूद गाय चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। हादसे के बाद वह खुद उठकर चली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
cow hit by a train in Lakhimpur Kheri video goes viral
ट्रेन की चपेट में आई गाय - फोटो : वीडियो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में अतरिया रेलवे क्रॉसिंग पर ऐसा खौफनाक और फिर चमत्कारिक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को हैरान कर दिया। मामला तीन अगस्त (सोमवार) का बताया जा रहा है। पलिया-भीरा रेलमार्ग पर स्थित इस क्रॉसिंग पर मैलानी की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में अचानक एक गाय आ गई। 

विज्ञापन


हादसा देख सन्न रह गए लोग 
ट्रेन से गाय को टक्कर लगने से वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और सभी ने मान लिया कि गाय की जान बचना नामुमकिन है। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग हैरान रह गए। भीषण टक्कर लगने के बावजूद गाय चमत्कारिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित बच गई। इतना ही नहीं, हादसे के कुछ ही पलों बाद गाय ने खुद उठकर चलना शुरू कर दिया और वहां से आगे बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े किसी शख्स ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अचंभित कर देने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि मौत के मुंह से निकलकर गाय का इस तरह सुरक्षित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed