फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   court, crime

दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को उम्रकैद, दो को 20-20 साल की सजा

Sat, 01 Aug 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
court, crime
लखीमपुर खीरी। किशोरी को अगवा करने और उससे दुराचार करने के मामले में एडीजे रामलाल ने अभियुक्त को अजीवन कारावास और उसके दो साथियों को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने तीनों अभियुक्तों पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी पांच अगस्त 2013 को गन्ने के खेत पर गई थी, तभी ग्राम नौरंगाबाद निवासी कल्लू ने अपने साथी मेवालाल, पप्पू उर्फ रोशन गौतम ने उसे घेरकर तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। कल्लू ने गोली मार देने की धमकी देते हुए दरिंदगी की, उसके साथी खेत की मेड़ पर रखवाली करते रहे। इस मामले में पुलिस ने कल्लू व उसके दोनों साथियों को सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मामले में जेल भेजा था। विवेचक ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के बाद एडीजे रामलाल ने शुक्रवार को कल्लू को उम्रकैद और उसके साथी मेवालाल और पप्पू उर्फ रोशन को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई । साथ ही तीनों पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने अपने फैसले में यह भी व्यवस्था दी है कि वसूले गए जुर्माने की रकम में 15 हजार रुपये की सहायता पीड़िता को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed