{"_id":"65c548bc98f1159b7808d544","slug":"counterattack-india-nepal-friendship-bus-taxi-owners-handed-over-to-police-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-114203-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटवार : भारत-नेपाल मैत्री बस टैक्सी मालिकों ने पुलिस को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटवार : भारत-नेपाल मैत्री बस टैक्सी मालिकों ने पुलिस को सौंपी
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल कं कंचनपुर के बनबसा में पुलिस कीकस्टडी में खड़ी बस।
धनगढ़ी (नेपाल)। बुधवार को कंचनपुर जिले में नोमैंस लैंड पर खड़ीं 58 भारतीय टैक्सियों पर कार्रवाई से गुस्साए टैक्सी मालिकों ने बृहस्पतिवार को नेपाल से दिल्ली जा रही एक नेपाली बस पकड़कर बनबसा पुलिस को सौंप दी। कागजात पूरे न होने पर पुलिस ने जुर्माना वसूल किया है।
कंचनपुर जिले के भुजेला नोमैंस लैंड पर खड़ी 58 भारतीय नंबरों की गाड़ियां नेपाल पुलिस ने बुधवार को पकड़ी थीं। 48 गाड़ियों के कागज सही होने पर छोड़ दिया था, जबकि दस गाड़ियों को कस्टम के सुपुर्द किया गया था। नेपाल पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी जताते हुए बनबसा के टैक्सी मालिकों ने बृहस्पतिवार को महेंद्रनगर से दिल्ली जा रही महाकाली यातायात की भारत-नेपाल मैत्री बस को रोक लिया। बस को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने कागजात सही न पाए जाने पर जुर्माना लगाया है।
कंचनपुर के डीएम गोपाल कुमार अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, महाकाली यातायात के अध्यक्ष डंबर पंत ने कहा कि बस में 39 सवारियां थीं, जिनको दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया है।