फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   council school student fell in summer

Lakhimpur Kheri News: गर्मी में गश खाकर गिरी परिषदीय स्कूल की छात्रा

Mon, 24 Jul 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
council school student fell in summer
धूप में बेहोश हुई छात्रा
लखीमपुर खीरी। सोमवार को नकहा के प्राथमिक विद्यालय दोनवापुरवा में उस समय हड़कंप मच गया जब गर्मी के कारण एक छात्रा गश खाकर गिर गई। घटना के बाद स्कूल के अध्यापकों ने बच्ची को पानी पिलाया, इसके बाद वह सही हो सकी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में तापमान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़े तक परेशान हैं। वहीं स्कूलों में पर्याप्त सुविधाएं न होने की वजह से बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को गर्मी की चपेट में आकर नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दोनवापुरवा में एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। अचानक छात्रा को जमीन पर गिरते देख अध्यापक सहित बच्चों में अफरातफरी मच गई। अध्यापक ने तुरंत ही उसे पानी पिलाया। हालांकि कुछ देर के बाद छात्रा सही हो गई, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। परिषदीय स्कूलों की हालत पर गौैर करें तो अधिकांश विद्यालयों में बैठने का भवन, पंखे आदि की सुविधाएं नहीं हैं। पर्याप्त सुविधाएं न होने की दशा में बच्चे गर्मी में ही पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


मामला वीडियो आने के बाद संज्ञान में आया था। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रा डिहाइड्रेशन का शिकार हो गई थी। अब बच्ची सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए


अब बेसिक के स्कूलों में होगी पांच घंटे पढ़ाई
गर्मी को देखते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है। बीएसए को जारी निर्देश में डीएम ने कहा है कि अब सभी विद्यालय 7.30 से 12.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। इससे पहले 7.30 से 1.30 बजे तक स्कूलों में शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। बीएसए प्रवीण तिवारी ने कहा कि सभी स्कूल उक्त आदेश का पालन करेंगे। यदि कहीं से भी शिकायत आती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed