फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona Vaccine: Vaccination of 11 thousand people across the district

कोरोना वैक्सीन : जिले भर में 11 हजार लोगों का हुआ टीकाकरण

Thu, 22 Jul 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine: Vaccination of 11 thousand people across the district
बुधवार को सबसे ज्याद बेहजम में और सबसे कम पसगवां में लगे टीके
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुधवार को 11602 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन युवाओं ने और सबसे कम टीकाकरण 60 साल से अधिक लोगों का हुआ।
पिछले कुछ दिनो से टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी थी। मगर, बुधवार को बकरीद का अवकाश और मौसम सुहावना होने के कारण लोगों की भीड़ टीकाकरण के लिए केंद्रों पर उमड़ पड़ी। बुधवार को जिले भर में टीकाकरण को लेकर लोगों में मारामारी मची रही। किसी किसी केंद्र पर पहले लगवाने के लिए लोगों में विवाद भी हुआ। हालांकि शाम तक उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इसमें कलस्टर अभियान के तहत 18 से अधिक 6262 एवं 45 से अधिक 1691 और 60 साल से अधिक उम्र के 590 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जबकि 3059 लोगों के सामान्य टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन


ब्लॉक वार टीकाकरण
बेहजम- 1404
नकहा-120
फूलबेहड़-140
फरधान-909
निघासन-297
पलिया-448
मोहम्मदी-1140
मितौली-1332
पसगवां-28
धौरहरा-821
रमियाबेहड़-140
ईसानगर-1260
बांकेगंज-810
बिजुआ-300
गोला कुंभी-1260
जिला अस्पताल-1193

बुधवार को जिले भर में 11602 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। बृहस्पतिवार को भी सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। - डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ एवं प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


240 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
ओयल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल और मोहल्ला बगिया स्थित श्री दुर्गे शिशु विद्यामंदिर प्रांगण में बुधवार सुबह 10 बजे से 18 से अधिक आयु वर्ग के कुल 240 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पीएचसी और स्कूल में सीमित वैक्सीन होने के चलते पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर टीके लगाए गए। वैक्सीनेशन सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। स्कूल में दोपहर दो बजे और पीएचसी पर दोपहर बाद तीन बजे ही वैक्सीन समाप्त हो गयी। इससे काफी लोगों को अगले दिन वैक्सीन लगाने के लिए बुलाया गया। संवाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed