फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona precautions

कोरोना संक्रमण: अब भी नहीं चेते तो हालात होंगे और खराब

Sat, 12 Sep 2020 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
corona precautions
अस्पताल रोड पर लगा जाम..किसी को नहीं कोरोना संक्रमण की चिंता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसारने लगा है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। बिना मास्क लगाए घर से निकल रहे हैं और बाजार से लेकर सड़कों तक भीड़ बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोग न केवल अपने लिए बल्कि घर वालों और प्रशासन के लिए भी मुसीबत बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

यह भीड़ तो और बढ़ाएगी मुसीबत
शहर की सड़कों के ये हालात कोई एक दिन के नहीं, बल्कि रोज के हैं। शहर की प्रमुख सड़कों पर प्रतिदिन इसी तरह भीड़ रहती है। जबकि शहर में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। संक्रमितों के घर के लोग भी बाजार में निकल रहे हैं। वह किसे संक्रमित कर दें इसका अंदाजा लगना मुश्किल है।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में सामाजिक दूरी दरकिनार
ईसानगर कस्बे की साप्ताहिक बाजार में भी लोगों का हुजूम उमड़ता है। न तो दुकानदार मास्क लगाते हैं और न ही खरीदारी करने वाले। भीड़ के कारण बाजार में सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो पा रहा। ऐसे में संक्रमण को रोकना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूट पर छूट..हर रोज बढ़ रहे संक्रमित
गोला गोकर्णनाथ। शासन के निर्देश पर अनलॉक-4 में प्रशासन ने छूट पर छूट दे दी है। जब इतनी छूट मिल ही गई है तो भला हालात कौन संभाले। ऐसे में हर रोज संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि बाजार, सब्जी मंडी, दुकानों, बैंकों, अस्पतालों में भीड़ ही भीड़ दिख रही है। जिन्हें रोकने, टोकने वाला कोई नहीं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शासन, प्रशासन ने जनता को उसी के हालत पर छोड़ दिया है। नगर और क्षेत्र में 26 कंटेन्मेंट जोन हैं। जहां लोगों ने बल्लियां तोड़कर गाइड लाइन की अनदेखी की है। लोग और संक्रमित परिवार के सदस्य बेपरवाह होकर टहल रहे हैं। आलम यह है कि कंटेन्मेंट जोन में न तो पुलिसकर्मी, न पालिका कर्मी और न ही स्वास्थ्य कर्मी झांकने जाते हैं। रस्म अदायगी कर क्षेत्र को कभी कभार सैनिटाइज जरूर करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed