फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona positive woman walking publicly

घर के बाहर घूम रही होम आइसोलेट महिला, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
corona positive woman walking publicly
बेलरायां। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद होम आइसोलेट की गई मोहल्ला कुशाही निवासी एक महिला खुलेआम टहलती देखी जा रही है। लोगों ने जब विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगी। इससे जहां लोगों में रोष है। वहीं संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे स्टेशन रोड के व्यापारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद शनिवार को सीएससी निघासन के डॉक्टरों ने रेलवे स्टेशन रोड पर 45 नागरिकों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया था। जांच में एक महिला सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सीएससी निघासन के अधीक्षक डॉ. लालजी पासी ने एंबुलेंस मंगाकर दोनों कोरोना संक्रमितों को जगसड़ कोविड-19 अस्पताल भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिवारिजनों के काफी मानमनौव्वल करने पर डॉक्टरों ने संक्रमितों को बाहर न घूमने की सख्त हिदायत दी और घरों में होम क्वारंटीन कर दिया, लेकिन संक्रमित महिला ने डॉक्टरों के फरमान को नजरंदाज कर दिया और खुलेआम गांव की गलियों में टहलना शुरू कर दिया। नागरिकों ने बताया कि जब उन्होंने कोरोना संक्रमित महिला को बाहर टहलने पर टिप्पणी की तो वह गाली गलौज करने लगी। लोगों ने संक्रमित महिला के बाहर टहलने पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की है। सीओ निघासन प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में होम क्वारंटीन हुई महिला के बाहर टहलने की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर संक्रमित महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed