{"_id":"608af8b28ebc3e82aa0ebbbc","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4453248163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए ऑपरेशन कोविड विजय का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए ऑपरेशन कोविड विजय का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन ने कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए ऑपरेशन कोविड विजय 2021 का आगाज किया है। 20 कर्मचारियों की टीम के साथ ही डॉक्टर इस ऑपरेशन का हिस्सा होंगे, जो टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने, संक्रमितों का हालचाल लेकर उन्हें समुचित इलाज मुहैया कराने के साथ ही अन्य गतिविधियों को संचालित करेंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अभिनव पहल ‘ऑपरेशन कोविड विजय 2021’ का शुभारंभ करते हुए इसकी प्रासंगिकता व आवश्यकता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मुहिम का लक्ष्य है कि जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त हो। इसके अलावा सभी संक्रमित व्यक्तियों तक उपचार की पहुंच बनाना प्राथमिकता रहेगी। आरोग्य बंधुओं व आरोग्य बहनों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का दैनिक हालचाल लेकर किसी भी चिकित्सीय समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा।
होम आइसोलेशन वाले मरीजों को शत प्रतिशत कोविड मेडिसिन किट पहुंचाईं जाएंगी। डीएम ने आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन के दायित्व व भूमिका की जानकारी दी। इस मुहिम में 24 कलेक्ट्रेट कर्मी आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन की भूमिका अदा करेंगे। यह आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन होम आइसोलेशन में रह रहे 100-100 संक्रमित मरीजों की प्रतिदिन निगरानी करेंगे। उनका हालचाल जानेंगे। तापमान व ऑक्सीजन लेवल रजिस्टर में अनुरक्षित करेंगे। डीएम ने हर पांच आरोग्य बंधु व आरोग्य बहन पर एक चिकित्सक आवंटित किया है, जो आवश्यकतानुसार गंभीर मरीजों से चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही फैसिलिटी अलॉटमेंट भी कराएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने ‘ऑपरेशन कोविड विजय 2021’ के विजन को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रेखांकित किया। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी पंत, टीम प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी सलीम, सह प्रभारी सुधीर सोनी समेत 24 आरोग्य बंधु एवं बहन मौजूद रहे। संवाद