फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

डीएम-एसपी ने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

Fri, 24 Jul 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने सीएमओ कार्यालय के निकट एएनएम सेंटर में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क पर पल्स आक्सीमीटर एवं थर्मल स्केनर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सौंपे गए दायित्वों का निवर्हन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभागार में तैनात चिकित्साधिकारियों से कंट्रोल रूम के संचालन के बारे में आवश्यक जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसमें कोविड पॉजिटिव प्रकरण सामने आने पर तत्काल कांट्रैक्ट ट्रेसिंग किए जाने और प्रत्येक कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के लिए घर वालों और बाहर संपर्कों को मिलाकर कम से कम 08-10 लोगों की सैंपलिंग कराई जाए। उन्होंने प्रतिदिन डोर टू डोर सर्वे करने वाली सर्विलांस टीम की कार्ययोजना, इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति, टेस्टिंग की स्ट्रेटजी एवं क्रियान्वयन आदि व्यवस्था अनुश्रवण किया। बैठक में एसीएमओ डॉ आरपी दीक्षित, डॉ अश्वनी, डॉ वीसी पंत, डॉ संतोष चक सहित डॉ पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed