{"_id":"5f19bbc88ebc3e63dd0c0084","slug":"corona-lakhimpur-news-bly413764785","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया के मोहल्ला सुभाषनगर में वृद्धा मिली कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया के मोहल्ला सुभाषनगर में वृद्धा मिली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी वृद्धा को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां वह जांच में कोरोना संक्रमित मिली है। इससे यहां मोहल्ले में अफरातफरी है। स्वास्थ्य टीम ने मौका मुआयना करते हुए गली को कंटेन्मेंट जोन बनाकर बैरिकेडिंग कर दी है। उधर कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या के बाद भी लोग बेखौफ होकर बाजारों में निकल रहे हैं। कंटेन्मेंट जोन में भी बैरिकेडिंग को पार कर लोग आवागमन कर रहे हैं।
बुधवार को संक्रमित मिले आठ लोगों के संपर्क में आए चिह्नित
बुधवार को पलिया में छह ब्लॉककर्मियों, दो डॉक्टरों समेत कुल दस लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसमें एक निघासन तथा एक भीरा के ब्लॉक कर्मी को छोड़कर बाकी आठ शहर निवासी संक्रमितों के संपर्क में आए हुए लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 126 लोगों को चिह्नित किया गया है। जिनकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल सभी होम क्वारंटीन हैं।
कई कंटेंटमेंट जोन में नहीं की गई बैरिकेडिंग
शहर के कई कंटेन्मेंट जोन में बैरिकेडिंग नहीं की गई है। इसमें इंद्रानगर, संपूर्णानगर रोड आदि शामिल हैं।
नगर पालिका मोहम्मदी 48 घंटे के लिए बंद
मोहम्मदी-बरवर कस्बे के सफाई कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। सफाई कर्मचारी विधायक के गांव का मूल निवासी है, जो प्रतिदिन मोहम्मदी नगर पालिका परिषद में सफाई करने आता था। उधर नगर पंचायत बरवर में बालिका सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिससे नगर के मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुुमार ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसे कोविड अस्पताल नकहा भेजा गया है। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान पालिका भवन को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उधर नगर पंचायत बरवर के मोहल्ला कोट में बालिका सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है। इसके एक दिन पहले ग्राम गलरई में एक कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसे कोविड- 19 अस्पताल भेजा गया। बरवर नगर पंचायत के मोहल्ला कोट को भी कंटेन्मेंट जोन घोषित कर वहां बैरिकेडिंग कराई गई है। पसगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम गलरई में स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने 382 घरों में 2060 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की ,संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 23 लोगों की सैंपलिंग की।
लखनऊ से रात में आया बालक सुबह मिली कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट
सिकंद्राबाद क्षेत्र में गांव बेलहरी में 10 वर्षीय संक्रमित बालक के पहुंचने से गांव में हड़कंप मच गया पुलिस ने गांव में बैरिकेडिंग करा दी। परिजन के मुताबिक 10 वर्षीय बालक लखनऊ के एक अस्पताल में आठ दिन से भर्ती था, जहां डॉक्टर ने बुधवार की रात ऑपरेशन की अगली डेट देकर छुट्टी दे दी गुरुवार सुबह बालक गांव पहुंचा और कुछ ही देर में उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नीमगांव थाना के निरीक्षक अपराध राजवीर राजवीर सिंह चौकी पुलिस के साथ गांव पहुंचकर मोहल्ला व गांव के मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग करा दी।